चालान लिंक का मैसेज भेज खाते से 3.68 लाख उड़ाए ।।

संक्षेप: देहरादून में एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने आरटीओ चालान का फर्जी लिंक भेजकर निशाना बनाया। लिंक पर क्लिक करते ही उनके खाते से 3.68 लाख रुपये कट गए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। आरटीओ चालान का फर्जी लिंक भेज एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने निशाना बनाया। लिंक पर क्लिक करते ही पीड़ित के खाते से चंद मिनटों में 3.68 लाख रुपये कट गए। शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में केदारपुरम, एमडीडीए डिफेंस कॉलोनी निवासी सुबोध रावत ने बताया कि 27 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमें आरटीओ चालान का नाम देकर एक लिंक भेजा गया था। जैसे ही उन्होंने उस लिंक खोला तो वह फोन में स्टॉल हो गया। इसके बाद उनके बैंक खाते से ट्रांजेक्शन शुरू हो गए।

More From Author

मुख्यमंत्री धामी ने स्व. श्री हरबंस कपूर की 80वी जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *