राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक द्वारा पतंजलि बस्ती कनखल ने हरि गिरि घाट पर भव्य मकर संक्रांति उत्सव का आयोजन !!

हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पतंजलि बस्ती, कनखल (हरिद्वार) द्वारा संघ का छठा वार्षिक उत्सव एवं मकर संक्रांति पर्व हरि गिरि घाट पर अत्यंत उत्साह, अनुशासन और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता और देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला।
उत्सव के दौरान आयोजित बौद्धिक सत्र में श्रीमान अभिषेक जमदग्नि जी ने मकर संक्रांति के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति में सूर्य उपासना, त्याग, सेवा और नवचेतना का प्रतीक पर्व है, जो समाज को एकता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है

कार्यक्रम का सफल संचालन बस्ती प्रमुख मनोज जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य शिक्षक दिग्विजय जी सहित अर्पित जी, सुनील जी एवं अन्य सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे और संघ की परंपराओं के अनुरूप अनुशासन, सेवा और समर्पण का परिचय दिया

हरि गिरि घाट का वातावरण “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम ने स्वयंसेवकों में संगठन के प्रति निष्ठा और समाज सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत किया।

अंत में सभी स्वयंसेवकों ने राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए मकर संक्रांति उत्सव को यादगार बनाया !!

More From Author

Uttarakhand: तस्करी में किया जा रहा मासूमों का इस्तेमाल, पछवादून में स्मैक के साथ पकड़ा गया 12 साल का किशोर

मां-बेटे ने बीजेपी MLA पर लगाया जमीन हड़पने का आरोप, विधायक बोले- CBI जांच करा लो !!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *