देहरादून में 10 इंच के पाइप में फंसा 6 साल का मासूम, 30 मिनट तक चला रेस्क्यू, लेकिन नहीं बची जान

देहरादून के विकासनगर से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां कोतवाली क्षेत्र की नवाबगढ़ स्थित खादर बस्ती में शनिवार शाम 4:30 बजे एक ऐसा हादसा हुआ, जिसको सुनकर आपका भी दिल दहल जाएगा। बारिश के दौरान घर के पास एक छह साल का मासूम खेल रहा था। खेलते समय बच्चा नाली के पास 10 इंज चौड़े पाइप में फंस गया। सूचना मिलने पर पूरे इलाके में दहश्त फैल गई। भारी संख्या में लोग जमा हो गए। 

देहरादून में 10 इंच के पाइप में फंसा 6 साल का मासूम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अरमान अपने दोस्तों के साथ सड़क के किनारे खेल रहा था। इसी बीच वो नाली के पाइप में फंस गया। साथ वाले बच्चों ने तुरंत ही उसके परिवार और आसपास के लोगों को इसके बारे में बताया। अपने स्तर पर लोगों ने बच्चे को निकालने की कोशिश ली। 

आधे घंटे तक चला रेस्क्यू

लेकिन जब सफलता हाथ नहीं लगी तो पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। जेसीबी मशीन मंगाकर पाइप को तोड़ा गया। 30 मिनट तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन से बच्चे को बाहर निकाला गया। 

रेस्क्यू के तुरंत बाद परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए। हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी। 

सड़क निर्माण पर लोग उठा रहे सवाल

घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में बनी सड़क की ढाल जरूरत से ज्यादा है। जिससे बारिश का पानी नालियों में बहता है। साथ ही जल निकासी व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इसी लापरवाही की वजह से मासूम की जान गई है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे की मांग की है।

More From Author

लक्सर के मुंडाखेड़ा कलां में हरेला पर्व पर राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

यमुनोत्री हाईवे फिर बंद, भूस्खलन से स्यानाचट्टी और पालीगढ़ के पास रुका यातायात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *