हरिद्वार।हरिद्वार में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जसमेंद्र सिंह एडवोकेट, उपाध्यक्ष मीनाक्षी कपिल एवं सचिव विपिन चंद्र द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर स्वागत बैनर के माध्यम से मंत्री के प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त किया गया।
इस मौके पर क्षेत्र के कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और सभी उपस्थित लोगों ने मंत्री के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।इस अवसर पर प्रदीप पालिवाल वरिष्ठ अधिवक्ता,केपी शर्मा,सुरेंद्र शर्मा,विरेन्द्रप्रताप सिंह,तनवीर भारती,सुधाकर सिंह,हरदेव सिंह चौहान,काजल सैनी,विनय कुमार गुप्य,इन्द्रपाल बेदी(DGC) मौजूद रहे।
