हरिपुर फ्लाईओवर पर कई वाहनों के बीच टक्कर, लगी भयंकर आग, मौके पर मची चीख पुकार

हरिद्वार। रायवाला थाना क्षेत्र स्थित मोतीचूर फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि रविवार रात को फ्लाईओवर पर तेज गति में जा रहे चार वाहन टकराए और मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसा इतना भयंकर हुआ कि टक्कर के बाद कई वाहनों में आग लग गई। आग लगते ही फ्लाईओवर पर अफरा तफरी मच गई।

आग के बाद फ्लाईओवर पर अफरा तफरी गई और सड़क पर लंबा जाम लगने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग लगने से उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस पूरी तरह जल गई है। फिलहाल मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे हैं। मौके पर अफरा तफरी मची है और लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है। हरिद्वार से तो फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई लेकिन जाम की वजह से रायवाला से फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ी।

बताया जा रहा है कि हादसे में ट्रक, कार, डंपर और बस के बीच टक्कर हुई। टक्कर के बाद एक कार का सीएनजी सिलेंडर फट गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। हरिद्वार पुलिस ने एक महिला की मौत की पुष्टि की है लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। हादसे में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। हादसा इतना भयंकर था कि एक महिला का ट्रक के नीचे दब गई। राहत बचाव का कार्य जारी है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। जाम की वजह से रायवाला से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां समय से मौके पर नहीं पहुंच सकी लेकिन हरिद्वार से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई।

हरिद्वार के सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही मायापुर फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है। आग बुझाने का प्रयास जारी है।

More From Author

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना के 103 करोड़ के कार्यों का गृहमंत्री अमित शाह ने किया सालान्यास

Kuldeep Yadav Wedding: 14 मार्च को मसूरी में वंशिका संग सात फेरे लेंगे कुलदीप, दुल्हन की तरह सजा होटल सवाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *